हरियाणा में NHM कर्मचारियों को छुट्टी लेने में होगी आसानी, नई व्यवस्था से झटपट मिलेगी मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अब इन कर्मचारियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन सिस्टम की शुरुआत की गई है. इस व्यवस्था में छुट्टी मंजूर या नामंजूर होने पर कर्मचारी को SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा.

Bank Holidays

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इस नई व्यवस्था को प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे NHM कर्मचारियों को छुट्टी लेने में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. यह पोर्टल nrhmharyana.gov.in:90/leavenhm/ पर उपलब्ध हैं.

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश तथा असाधारण अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. साथ ही विदेश यात्रा के लिए NOC का अनुरोध भी कर सकते हैं. असाधारण अवकाश के मामलों में कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे ताकि सक्षम अधिकारी आवेदन का गहन मूल्यांकन कर उचित फैसला ले सकें. आवेदन करने के बाद संबंधित रिपोर्टिंग, रिव्यूइंग और अप्रूविंग ऑथोरिटी को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी.

यह भी पढ़े -  Adarsh College Panipat Jobs: आदर्श कॉलेज पानीपत में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखिए पूरी जानकारी

अनावश्यक देरी से मिलेगा छुटकारा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से मैन्युअल फाइल वर्क में कमी आएगी. सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अवकाश आवेदन बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाए जा सकेंगे, जिससे कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रशासनिक दक्षता दोनों में वृद्धि होगी.

आरती राव ने बताया कि आने वाले दिनों में इस नई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा जिसमें चिकित्सा अवकाश, प्रतिबंधित अवकाश, पितृत्व अवकाश और गर्भपात अवकाश जैसी सुविधाएं भी शामिल की जाएगी. इससे प्रकिया में तेजी आएगी और मानव संसाधन प्रबंधन में तेजी आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.