दिल्ली में 25 लाख से ज्यादा पानी बिल बकाया, 15 अगस्त तक भरें; नहीं तो होगी संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली | राजधानी में दिल्ली जल बोर्ड ने बकाया पानी के बिलों की वसूली को लेकर सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. जिन व्यावसायिक संपत्ति मालिकों पर 25 लाख रुपये से ज्यादा का पानी बिल बकाया है, उन्हें जल बोर्ड की तरफ से नोटिस भेजे जा रहे हैं. इन उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से पहले बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है.

Water Pani

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की पहचान का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. पहले चरण में 25 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले 1125 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है.

नोटिस जारी

15 लाख से 25 लाख रुपये तक बकाया वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा और फिर इसी क्रम में बाकी बचे उपभोक्ताओं को भी सूचित कर बिल जमा कराने को कहा जाएगा. मंत्री के मुताबिक, अगर उपभोक्ता तय समय में बिल जमा नहीं करते हैं, तो नियमों के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पिछले साल दिल्ली सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज यानी एलपीएससी में छूट देने वाली योजना शुरू की थी, जिसे बाद में व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं तक भी बढ़ा दिया गया.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 अगस्त से 24 सितंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

जुर्माने में राहत

इस श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को भी बकाया बिल जमा करने पर जुर्माने में राहत मिल सकेगी. यह योजना फिलहाल 15 अगस्त तक ही लागू है. मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि योजना की समयसीमा खत्म होने से पहले उपभोक्ताओं को अपना बकाया चुकाने और छूट का फायदा उठाने का पूरा मौका दिया जा रहा है, ताकि बाद में उन्हें भारी जुर्माने का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.