हरियाणा के युवाओं को हर महीने मिलेंगे 3500 रुपये तक, नवंबर में करना होगा यह जरूरी काम

चंडीगढ़ | हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. अगर आप भी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. प्रदेश में पात्र युवाओं को सक्षम युवा योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ दिया जा रहा है. हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा. जी हां, इसके लिए आपको आखिरी तक बने रहना पड़ेगा, जिससे आपको सही और सटीक जानकारी मिल सके…

Job Career Student

बता दें कि इन योजनाओं को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की तरफ से रोजगार विभाग के माध्यम से चलाया जा रहा है. पंचकूला की जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा के अनुसार, आवेदन करने वाला युवा हरियाणा का निवासी होना चाहिए. साथ ही, रोजगार विभाग की वेबसाइट पर उसका पंजीकरण होना भी जरूरी है.

मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

अब सबसे पहले बात करते हैं कि युवाओं को कितने रुपये मिलेंगे. सक्षम योजना के तहत पात्र पोस्ट ग्रेजुएट युवा को 3500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है. ग्रेजुएट युवा को 2000 रुपये और 12वीं पास युवा को 1200 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. सक्षम युवा को 100 घंटे काम करने के बदले 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, 12वीं पास युवाओं के लिए उम्र 18 से 35 साल तय की गई है.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि परिवार की सभी साधनों से होने वाली सालाना कमाई 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने वाला युवा किसी फुल टाइम कोर्स में रेगुलर स्टूडेंट भी नहीं होना चाहिए.

जान लें जरूरी नियम

अगर कोई 12वीं पास युवा योजना का लाभ लेना चाहता है, तो उसने रेगुलर स्टूडेंट के रूप में हरियाणा या चंडीगढ़ के स्कूल से HBSE, CBSE या ICSE बोर्ड की परीक्षा पास की हो. वहीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए भी पढ़ाई से जुड़ी शर्त रखी गई है. उनके पास रेगुलर शिक्षा के माध्यम से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली या पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए.

बेरोजगारी भत्ते के लिए एक और जरूरी नियम है. आवेदक का नाम हर साल 1 नवंबर को हरियाणा के किसी रोजगार कार्यालय में लगातार कम से कम तीन साल से रजिस्टर्ड होना चाहिए.

नवंबर में करना होगा यह काम

  • नवंबर महीने में सरल पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा.
  • आवेदन का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी फाइल कवर या टैग के साथ 30 नवंबर तक रोजगार कार्यालय में जमा करवानी होगी.
  • सक्षम युवा योजना में आवेदन करने के बाद मैट्रिक, 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, हरियाणा डोमिसाइल, बैंक खाते की कॉपी, रोजगार कार्यालय के पंजीकरण और परिवार पहचान पत्र समेत जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां एक सप्ताह के अंदर जमा करवानी होंगी.
  • बेरोजगारी भत्ते के आवेदन में फॉर्म अपनी लिखावट में साफ-साफ भरना होगा
  • उस पर पटवारी की पूरी रिपोर्ट, नायब तहसीलदार या तहसीलदार की जांच और SDM का सत्यापन जरूरी है.
  • 13 कॉलम का शपथ पत्र, रोजगार कार्यालय कार्ड, राशन कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते के पहले पेज और आधार कार्ड की कॉपी भी देनी होगी.
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.