खुशखबरी: Google Pay यूजर्स को झटपट मिलेगा 1 लाख रुपए का लोन, जानिए कैसे

नई दिल्ली । ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन Google Pay का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब आपको कुछ मिनटों के इंतजार में पर्सनल लोन मिल जाएगा. बता दें कि डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (DMI) ने Google Pay ऐप पर पर्सनल लोन प्रोडक्ट लांच करने की घोषणा की है. इस प्रोडक्ट में Google Pay के कस्टमर एक्सपीरियंस और DMI के डिजिटल लोन डिस्बर्सल प्रोसेस के दोहरे फायदों का इस्तेमाल किया गया है. इससे कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों को मदद मिलेगी.

Google Pay

1 लाख रुपए तक का लोन

ग्राहक इस सुविधा के तहत अधिकतम 36 महीनों के लिए एक लाख रुपए तक लोन प्राप्त कर सकते हैं. इस सुविधा को 15,000 से अधिक पिन कोड के साथ लांच किया जा रहा है. बता दें कि DMI फाइनेंस पहले प्री-क्वालिफाइड एलिजिबल यूजर्स तय करेगा और उन्‍हें Google Pay के जरिए प्रोडक्ट ऑफर करेगा.

इन यूजर्स के आवेदन रियल टाइम में प्रोसेस किए जाएंगे. जिसके बाद कस्टमर को उनके बैंक अकाउंट (Bank account) में तत्काल लोन का पैसा जमा कर दिया जाएगा. बता दें कि Google Pay इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे क्योंकि यह केवल उन्हीं यूजर्स के लिए हैं जिनका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

क्या कहना हैं कंपनी का

DMI फाइनेंस के सह-संस्थापक और संयुक्त एमडी शिवाशीष चटर्जी ने कहा कि हमारी टीमों ने लाखों Google Pay उपयोगकर्ताओं को पारदर्शी और निर्बाध क्रेडिट लाने के लिए मिलकर काम किया है. हम आने वाले वर्षों में इस नई साझेदारी को बढ़ाने और कई लाखों लोगों के लिए वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजर्स को मोबाइल फोन पर कुछ ही क्लिक पर लोन उपलब्ध करवाया जाएगा. Google Pay यूजर्स के लिए इसे संभव बनाने के लिए DMI फाइनेंस के साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.