क्रिकेटर युवराज सिंह को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका, हर पेशी पर हिसार कोर्ट में होना होगा पेश

चंडीगढ़ । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युवराज सिंह को झटका देते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत उसके खिलाफ हांसी में दर्ज मामला खारिज करने को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान कुछ राहत प्रदान करते हुए इसे खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति अमोल रतन सिंह की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि युवराज के खिलाफ उक्त अधिनियम के तहत मुकदमा चलेगा लेकिन इसमें लगी धारा 153-ए को हटा दिया है.

YUVRAJ SINGH

युवराज सिंह ने याचिका दायर कर खुद के खिलाफ हांसी शहर थाना में दर्ज मामला खारिज करने की मांग की थी, जिसे अदालत ने आज एक आदेश जारी कर आंशिक रूप से खारिज कर दिया. अदालत ने युवराज की यह दलील खारिज कर दी कि ‘भंगी’ शब्द का प्रयोग भांग पीने वालों के लिए होता है. अब इस मामले में युवराज के खिलाफ हिसार की अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित स्पेशल कोर्ट में मुकदमा चलेगा तथा उन्हें हर पेशी पर अदालत में उपस्थित होना होगा.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

मामले में शिकायतकर्ता रजत कल्सन के वकील अर्जुन श्योराण ने बताया कि अदालत के आदेशानुसार युवराज के खिलाफ मामला तो चलेगा लेकिन इसमें से धारा 153-ए हटा दी है. इससे पूर्व पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को इस मामले में पहले ही अग्रिम जमानत दे रखी है.

बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह इस मामले में हांसी पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं और वह जांच में भी शामिल हो चुके हैं. हांसी पुलिस इस मामले में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अंतरिम जमानत पर रिहा कर चुकी हैं. अब इस मामले को लेकर हांसी पुलिस उनके खिलाफ हिसार की स्पेशल कोर्ट में आरोपपत्र दायर करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.