CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं को लेकर किए कई बदलाव

कुरुक्षेत्र | केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टर्म-2 की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. बोर्ड द्वारा इन परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करवाने का फैसला लिया गया है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस कड़ी में सभी संबंधित स्कूलों को गाइडलाइंस जारी कर दी गई है.

CBSE

डीएवी स्कूल के को-आर्डिनेटर अशोक कुमार ने बताया कि टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. उन्होंने बताया कि अबकी बार बोर्ड परीक्षाएं सेल्फ सेंटरों पर आयोजित नहीं करवाई जाएगी. बता दें कि इससे पहले टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं सेल्फ सेंटरों पर ही सम्पन्न करवाई गई थी.

अशोक कुमार ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड अधिकारी तय समय पर बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने के पक्ष में थे लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते पाबंदियों का दौर शुरू हो गया और स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा. फिलहाल कोरोना से परिस्थितियों सामान्य हो रही है और स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं. इसी स्थिति को मद्देनजर रखते हुए परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करवाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि टर्म-2 की परीक्षा के दौरान भी कोविड गाइडलाइंस का पालन सख्ती से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

2 घंटे की होगी टर्म-2 की परीक्षाएं

26 अप्रैल से शुरू होने वाली टर्म-2 की परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. परीक्षा का समय कम देने के पीछे सिलेब्स को कम करना बताया गया है. इन परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न सब्जेक्टिव टाइप होंगे. प्रश्न-पत्र सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर के पैटर्न के आधार पर तैयार किए जाएंगे.

सीबीएसई, जिला को-आर्डिनेटर, कुरुक्षेत्र गीतिका जसूजा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10 वीं व 12 वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से 26 अप्रैल से शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि अबकी बार परीक्षा सेल्फ सेंटरों पर आयोजित नहीं करवाई जाएगी बल्कि स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के लिए अन्य सेंटरों पर जाना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.