छात्रों के लिए आई राहत भरी खबर, 5 वीं और 8 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है. सीएम मनोहर लाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस साल भी बच्चों की पढ़ाई बाधित रही, जिसके चलते एक साल के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. प्रदेश सरकार के इस फैसले से असमंजस में पड़े छात्रों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

haryana cm

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले को लेकर 25 फरवरी को एक बैठक आयोजित होनी थी लेकिन अभी बैठक बुलाए जाने की जरूरत होगी तो बैठक आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल एक साल के लिए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लें लिया गया है. बता दें कि सूबे के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने भी कहा था कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षाएं करवाने के मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा.

लगातार अभिभावक भी प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे थे कि कोरोना के चलते स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाई है और ऐसे में साल के आखिर में बोर्ड परीक्षा आयोजन करने का फैसला उचित नहीं है. अभिभावकों का कहना है कि आप अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा करते हैं तो हमें आपके फ़ैसले पर कोई ऐतराज नहीं होगा. फिलहाल आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसे छात्रों के लिए प्रदेश सरकार का यह फैसला राहत प्रदान करने वाला है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.