BSNL के इस रिचार्ज प्लान के आगे सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान फेल, 106 रूपये के प्लान में मिल रही 84 दिनों की वैधता

टेक डेस्क । रिलायंस जियों, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों ने दिसंबर महीने में अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी. इस वृद्धि का असर हाल ही में आई ट्राई की रिपोर्ट में भी देखा जा सकता है. इस रिपोर्ट के अनुसार BSNL ही ऐसी टेलीकॉम कंपनी थी, जिसके यूजर्स की संख्या दिसंबर 2021 में बढ़ी है . बता दे कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अभी भी ग्राहकों को पुराने दामों पर ही रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है.

BSNL

बीएसएनएल का यह प्लान दे रहा है सभी कंपनियों को टक्कर

आज हम आपको इस खबर में बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे जो बेहद सस्ता भी है और उसमें वैलिडिटी भी ज्यादा मिलती हैं. वहीं कंपनी के दूसरे प्लान की तरह ही इस प्लान के आगे भी बाकी सभी कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल के प्लान भी फेल नजर आते है. बीएसएनल के ₹106 वाले प्रीपेड प्लान में बेहतरीन बेनिफिट दिए जाते हैं. बता दें कि कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है.

एक बार आप रिचार्ज करवा कर 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे. इस प्लान में ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग के साथ अन्य कई बेहतरीन लाभ भी मिलते हैं. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाले इंटरनेट डाटा के लिए किसी प्रकार की डेली लिमिट नहीं है. आप इस प्लान की वैलिडिटी के दौरान कभी भी डाटा को यूज कर सकते हैं. यदि आप भी एक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे है, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.