सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए खुशखबरी, इस शैक्षणिक सत्र से बच्चों को मिलेंगे टैबलेट

चंडीगढ़ | दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई. हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से सरकारी स्कूलों के बच्चों को टैबलेट वितरण संबंधी जानकारी मांगी. इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र से टैबलेट उपलब्ध करवाएं जाएंगे.

school corona news

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद थे, इसलिए टैबलेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में देरी हुई है. लेकिन अब टैबलेट देने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है. अगले शैक्षणिक सत्र से बच्चों को टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे. मई 2022 तक टैबलेट वितरित कर देंगे और इस पर करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने शिक्षा मंत्री से सवाल किया कि सरकार आठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट क्यूं नहीं दें रही है तो इस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले हमारा विचार यही था कि हम आठवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे लेकिन पहले हम 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देंगे. आठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने पर बाद में विचार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.