टैक्स पेयर्स की होगी बल्ले-बल्ले, वित्त मंत्री की फटकार के बाद हर शनिवार को होगा यह काम

नई दिल्ली । केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने टैक्स पेयर्स की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने टैक्स पेयर्स की शिकायतों पर गौर नहीं करने पर कर बोर्डों को कड़ी फटकार लगाई है. वित्त मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीबीडीटी (Central Board Of Direct Taxes) और सीबीआईसी (Central Board Of Indirect Taxes and Customs) से कहा कि टैक्स ऑफिसर्स अधिकारी शनिवार का दिन शिकायतों की सुनवाई के लिए तय करें.

Webp.net compress image 21

टैक्स कटौती से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दी

केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरू में बजट के बाद परिचर्चा के दौरान टैक्स कटौती से जुड़े एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की. कर्नाटक बैंक के सीएफओ मुरलीधर राव ने जीएसटी (GST) अधिनियम के कुछ प्रावधानों और प्रत्यक्ष कर कटौतियों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी.

अधिकारियों के जवाब देने से पहले ही बोलीं सीतारमण

इस सवाल पर कर बोर्डों के अधिकारियों के जवाब देने से पहले ही केन्द्रीय वित्त मंत्री ने दखल देते हुए कहा कि मैं यह जानने को उत्सुक हूं कि क्या सीबीडीटी (CBDT) और सीबीआईसी (CBIC) के अधिकारी यहां मौजूद हैं. क्या आप अपने कर निर्धारिती के कॉन्टेक्ट में रहते हैं. ये ऐसे सवाल नहीं हैं जिन पर वित्त मंत्रालय के सचिव यहां बैठकर स्थिति स्पष्ट करें. इस काम की जिम्मेदारी कर बोर्डों की है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

खामियों एवं नीतियों में संशोधनों पर चर्चा करें

केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं सीबीडीटी और सीबीआईसी को यह निर्देश देती हूं कि शनिवार का दिन टैक्स पेयर्स के लिए निर्धारित करें और उनके साथ बातचीत करते हुए सभी जरूरी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करें. उन्होंने सीबीडीटी और सीबीआईसी बोर्ड के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे कर-निर्धारिती के साथ कर कानूनों में मौजूद खामियों एवं नीतियों में जरूरी संशोधनों पर विस्तार से चर्चा करें.

केन्द्रीय फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि इससे वित्त विधेयक में जरुरी कर संशोधन तैयार करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि यहां पूछे गए अधिकांश सवालों के संबंध कर बोर्डों से जुड़े हुए हैं, जबकि दोनों ही बोर्ड इनसे निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.