SSC ने जारी की CGL और CHSL परीक्षा की तिथि, जाने कब होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली । SSC की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.आप सभी जानते हैं कि एसएससी द्वारा समय-समय पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. एसएससी के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार सभी परीक्षाओं का विवरण होता है. आप सभी जानते हैं कि एसएससी द्वारा CGL तथा CHSL अन्य बहुत सी परीक्षाएं करवाई जाती हैं. जो कई चरणों में आयोजित होती है.

SSC Staff Selection Commission

जैसे प्रथम चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है दूसरे चरण में वर्णनात्मक ( Descriptive) परीक्षा होती है. तथा इन दो चरणों को पार करने वाले आवेदकों के लिए तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होती है. इसी के चलते एसएससी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है. एसएससी की परीक्षा का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए यह एक अच्छी खबर साबित होने वाली है.एसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार SSC CGL और SSC CHSL की Tier -1 की परीक्षाएं अप्रैल,मई और जून माह 2022 में आयोजित की जाएंगी. आप इस खबर के जरिए इन परीक्षाओं की तिथि को देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

  SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level ( 10+2) Examination 2021

CHSL Tier-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून 2022 के बीच आयोजित होंगी.

SSC CGL ( Common Graduate Level) Examination 2021

CGL Tier -1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की जाएगी.

विभाग द्वारा परीक्षा का यह शेड्यूल सरकार की तरफ से कोरोना के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार तैयार किया गया है.

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.