Gold Rate Today: हरियाणा में आज सोने के भाव में तेजी, जानें आज के रेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मंगलवार को सोने का नया भाव जारी कर दिया गया है. आज सराफा बाजार में सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. हरियाणा में आज सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 53 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं सोमवार को सोना 53 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

gold 2

अगर आपका गहने खरीदने का मन हैं तो आपको बता दें कि सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है. आज आपको 22 कैरेट सोना बीते कल के मुकाबले 100 रुपये महंगा मिलेगा. बाजार में आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 49 हजार 600 रुपये प्रति दस ग्राम है. बता दें कि गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी (GST) के आधार पर तय होती है.

अगर आप 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट गोल्ड के खुदरा का भाव जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक बार मिलेगा हरियाणा में सरकारी नौकरी में सैनिक कोटे का लाभ

कैसे करें सोने की शुद्धता की जांच

अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने (Gold) की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.