Sainik School Jobs: सैनिक स्कूल रेवाड़ी में आई भर्ती, स्नातक पास भेजे आवेदन

जॉब डेस्क, Sainik School Jobs | सैनिक स्कूल रेवाड़ी द्वारा क्वार्टर मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने ऑफ़लाइन आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

School Image

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तिथि ( Form Starting Date)

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 22 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू की तारीख ( Date Of Interview)

इंटरव्यू के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है आवेदकों से अनुरोध है वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

सभी आवेदकों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.

फीस भुगतान का माध्यम ( Fee Payment Mode)

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान सैनिक स्कूल रेवाड़ी प्रिंसिपल, पंजाब नेशनल बैंक में देय, जिला सचिवालय रेवाड़ी (कोड -4681) के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा.

आयु सीमा ( Age Limits)

आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/PWD/ OBC/ PH उम्मीदवारों कोसरकार के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार BA. /BCom. धारक होने चाहिए तथा UDC Stores एवं क्वार्टर मास्टर के कार्य का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन आवेदन करने होंगे.

ऐसे करें आवेदन

नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फार्म डाउनलोड करें.

फार्म में मूलभूत जानकारी भरें.

आवेदन फार्म के साथ स्वयं सत्यापित जरूरी दस्तावेज लगाएं.

डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ₹ 500 / – का बैंक ड्राफ्ट (गैर-वापसी योग्य) प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल रेवाड़ी के पक्ष में, पंजाब नेशनल बैंक, जिला में देय. सचिवालय, रेवाड़ी (कोड 4681)। और ₹ 30/- टिकटों के साथ स्वयं का पता लिखा लिफाफा फार्म के साथ लगाएं.

आवेदन फार्म को Principal, Sainik School Rewari, Sector-4, Rewari, Haryana-123401 “
के पते पर पोस्ट के माध्यम से पहुंचा दें.

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारों को रेवाड़ी में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को Level – 5 7 th CPC वेतनमान दिया जाएगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

आधार कार्ड की प्रतिलिपि

जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि

निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि

यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि

एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Application Form: click here

Download Notification: click here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.