Jio और Airtel ने लॉन्च किए धांसू रिचार्ज प्लान, 300 रूपये से कम कीमत पर ग्राहकों को मिल रहे हैं अनेक बेनिफिट्स

टेक डेस्क । टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च करती रहती है. रिलायंस Jio, आइडिया- वोडाफोन और एयरटेल ग्राहकों के बजट कीमत में प्लान ऑफर करती है. यदि आप भी मिडरेंज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. यह सभी कंपनियां 300 रूपये से कम कीमत पर अलग-अलग तरह के प्लान ऑफर करती है.

Airtel Jio

जानिए एयरटेल के प्लान के बारे में

एयरटेल भी अपने ग्राहकों के लिए कई खास तरह के प्लान समय-समय पर लाता रहता है. एयरटेल के ऐसे कई प्लान है जिसमें ग्राहकों को रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है. इनकी कीमत 209 रूपये ,239 रूपये और 265 रूपये है. इन सभी प्लांस की वैलिडिटी अलग-अलग है. 209 रूपये वाले प्लान की वैधता 21 दिनों की है, 239 रूपये वाले प्लान की वैधता 24 दिनों की और 265 रूपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है.

एयरटेल ने  हाल ही में कैलेंडर प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 296 रूपये है.  इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 s.m.s. और टोटल 25 जीबी डाटा दिया जाता है. एक बार डाटा खत्म हो जाता है तो उसके बाद यूजर को हर एमबी के लिए 50 पैसे देने होंगे.

जानिए रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लांस के बारे में

एयरटेल की तरह रिलायंस जियो के पास भी ऐसा प्लान मौजूद है, जिसकी वैधता 30 दिनों की है. इस प्लान की कीमत 259 रूपये है इसमें ग्राहकों को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. वही डेली डाटा बेनिफिट के साथ ही रिलायंस जियों अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व 100 sms प्रतिदिन की सुविधा भी अपने ग्राहकों को देता है.

रिलायंस जियों का एक प्लान 239 रूपये की कीमत का भी है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, इसमें ग्राहकों को रोजाना डेढ़ जीबी डाटा दिया जाता है. इसके साथ ही इस प्लान में जियो मूवी, जियो क्लाउड जैसी एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.