हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में है बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

चंडीगढ़ | मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. ताजा जानकारी के मुताबिक अगले 3 घंटे के भीतर हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. आपको बता दें कि अगले 3 घंटे में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद फतेहाबाद, हिसार में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

weather barish 1

बता दें का चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कुछ समय पहले ही यह जानकारी दी है.इससे पहले विभाग हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जता चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में टीचर्स को सरकार का फरमान, पास करें HTET; नहीं तो लेना होगा वीआरएस

आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है.जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है. यही कारण है कि अगले कुछ दिनों तक हरियाणा के कई इलाकों में बूंदाबांदी होगी और इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. यानी हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे कल सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.