हरियाणा में आज सस्ता हुआ सोना, गहने खरीदने से पहले जान ले नया रेट

चंडीगढ़ । हरियाणा में मंगलवार को गोल्ड की नई कीमत जारी हो गई है. सराफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को जहा सराफा बाजार में सोने का भाव 54,600 रुपए प्रति दस ग्राम था तो वही आज 300 रुपए की गिरावट के साथ नया भाव 54,300 रुपए प्रति दस ग्राम है.

gold price news

अगर आप गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती (Gold Rate in Haryana) है. आज 22 कैरेट सोने के भाव में कल के मुकाबले में 200 रुपए की गिरावट देखने को मिली हैं. बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव 50 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम है. बता दें कि गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है.

अगर आप 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट गोल्ड के खुदरा दाम जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए 8955664433 पर Missed Call कर सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स आपके सामने होंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

कैसे करें सोने की शुद्धता चेक

अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न केवल सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.