कैप्टन पत्नी पर शक करता था स्कवाड्रन लीडर, बेडरूम में लगाए हुए थे कैमरे, भाई ने किए कई अहम खुलासे

अंबाला । रेसकोर्स के जिस सरकारी आवास में कैप्टन साक्षी अपने स्कवाड्रन लीडर पति नवनीत के साथ रह रही थी उस बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. जिसे नवनीत मोबाइल ऐप के जरिए ऑपरेट करता था. साक्षी के भाई सौरभ ने बिलखते हुए खुलासा किया. उन्होंने कहा कि नवनीत शक्की था, जिसके चलते उसने ऐसा किया. सौरभ के अनुसार घटना के बाद जब नवनीत का मोबाइल चेक किया गया तब उसने ऐप डिलीट कर दी थी. इतना ही नहीं उसने फुटेज को भी डिलीट कर दिया,  ताकि उस दिन की सच्चाई किसी को भी पता ना चले.

ambala latest news

भाई ने किए इस मामले में अहम खुलासे 

बता दे कि 29 वर्षीय साक्षी फरवरी 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस मे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई थी. करीब 1 साल पहले वह कैप्टन बनी थी. उसने नवनीत के साथ अंतरजातीय विवाह किया था. सौरभ के अनुसार हमने बहन की शादी में खूब दहेज दिया. शादी के अगले दिन ही कपड़े व पैसों को लेकर नवनीत व उसके परिवार वालों ने उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसी प्रताड़ना से तंग आकर कैप्टन साक्षी ने फंदा लगाया. रेस कोर्स के जिस सरकारी मकान में वह रह रही थी वह नवनीत के नाम है. वही सौरभ ने पुलिस को बताया कि नवनीत ने जबरदस्ती अपने डिमैट अकाउंट से बहन के करीब 3-4 लाख रूपये शेयर मार्केट में लगा दिए.

सौरभ ने आरोप लगाया कि हमारे पूरे परिवार के फोन नंबर तक नवनीत ने ब्लॉक लिस्ट में डाले हुए थे. साक्षी के सुसाइड के बाद जब उसने पत्नी के नंबर से फोन किया तो नवनीत ने कहा कि मुझे फोन पर कोई बात नहीं करनी जो बात करनी है यहां आकर करो. सौरभ ने बताया कि 20 जून की रात जब साक्षी ने मां को फोन किया था, तो पीछे से उसकी सांस चिल्ला रही थी कि तलाक दे दो. उसने कहा कि मेरी बहन नवनीत की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. इसकी वजह से वह अपने बेटे के साथ दिल्ली आना चाहती थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.