बड़ी अपडेट: अब हरियाणा में 55 साल तक के कच्चे कर्मचारी हो सकेंगे पक्के

चंडीगढ़ । हरियाणा में सरकारी महकमा बोर्ड निगम और स्वायत्त संस्थाओं में एडहॉक अनुबंध,वर्क चार्जड या दैनिक आधार पर लगे कर्मचारियों को सरकारी नौकरियों की भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी. बता दें कि जितना समय उन्होंने सरकारी सेवाओं में लगाया है, उतना ही समय उनकी आयु सीमा में से घटा दिया जाएगा.

FotoJet 3

इन लोगों को दी जाएगी परीक्षा में 5 साल की उम्र की छूट

इस प्रकार 55 साल की उम्र तक के कच्चे कर्मचारी भी पक्की नौकरियों के पात्र बन सकते हैं. सामान्य वर्ग के लोगों की नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान खरीद को लेकर बढ़ी हलचल, 249 मंडियां हो रहीं तैयार; सैटेलाइट से चेक हो रहा किसानों का रिकॉर्ड

Check This : Dainik Jagran Haryana News in Hindi

इसके अलावा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सेना में रहते अपंग हुए,  सैनिकों की पत्नियां, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं, अविवाहित महिलाओं और 2 साल से पति से अलग रह रही महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल का रिलैक्सेशन दिया जाएगा. यह लोग 47 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.