हरियाणा रोडवेज में आई कंडक्टर व ड्राइवर के पदों पर भर्ती, दसवीं पास भेजे आवेदन

जॉब डेस्क । हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी में ड्राइवर व कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन हरियाणा कौशल रोजगार निगम की वेबसाइट पर भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी.पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

roadways

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तिथि ( Form Starting Date)

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मार्च 2022 से शुरू हो चुके है.

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है.

कौशल परीक्षा इंटरव्यू की तारीख ( Date Of Interview/Skill Test)

इंटरव्यू अथवा कौशल परीक्षा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. आवेदकों से अनुरोध है कि वह आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं होगा.

कुल पद ( Total Post)

आधिकारिक सूचना में पदों की संख्या बताई नहीं गई है.

आयु सीमा ( Age Limits )

इन पदों के लिए आवेदन भेजनें वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/OBC/PWD/PH उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)

ड्राइवर ( Driver)

उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए तथा उनके पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस तथा 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. आवेदकों के पास मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है.

कंडक्टर ( Conductor)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक दसवीं पास होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर अकाउंट बनाये तथा लॉग इन करें.
  • अपनी मूल जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपना स्कैन किया हुआ फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / 12 वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें.
  • आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो तो ठीक करें.
  • भविष्य में आवश्यकता के हिसाब से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट भी निकाल ले.
  • महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी” को आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के बाद हाथ से आवेदन फॉर्म जमा करें.

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारो को रेवाड़ी हरियाणा में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन कौशल परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Apply Online: click Here

Download Notification: click here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.