R.S. मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ पानीपत में आई कई पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक

जॉब डेस्क | R.S. मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी तहसील इसराना, पानीपत द्वारा क्लर्क और अन्य कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन भेज सकते है. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन भेजने से पहले वह योग्यता मापदंडों को माप ले तथा बाद में ही अपने आवेदन भेजे. आपको बता दें कि यह भर्तियां स्थाई आधार पर की जाएंगी. उम्मीदवार इन पदों के लिए ईमेल के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन भेजने का पता, आवेदन का माध्यम सभी आगे दी गई है, अतः पोस्ट को आखिर तक पढ़े.

stenographer jobs

महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तारीख ( Form Starting Date)

इन पदों के लिए आवेदन 15 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तारीख ( Last Date To Apply)

आवेदन करने की अंतिम तारीख है 6 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू की तारीख ( Date Of Interview)

आवेदन भेजने वाले आवेदकों को इंटरव्यू की तारीख के बारे में s.m.s. या ईमेल के जरिए बता दिया जाएगा.

कुल पद ( Total Post)

कुल 40 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

पदों का विवरण ( Explaination Of Posts)

लैबोरेट्री टेक्निशियन – 08 पद

लैब असिस्टेंट – 10 पद

लाइब्रेरियन – 02 पद

असिस्टेंट लाइब्रेरियन – 01 पद

लाइब्रेरी अटेंडेंट – 02 पद

ऑफिस सुपरिटेंडेंट – 01 पद

क्लर्क – 01 पद

ऑफिस असिस्टेंट – 02 पद

कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर – 01 पद

अकाउंटेंट – 01 पद

स्टोर कीपर – 01 पद

स्वीपर – 04 पद

गार्डनर – 02 पद

चौकीदार – 02 पद

चपरासी – 02 पद

आयु सीमा ( Age limits)

न्यूनतम आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले आवेदकों के लिए न्यूनतम सीमा 18वर्ष निर्धारित की गई है.

अधिकतम आयु सीमा – आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

Age Relaxation :- For SC/ ST /OBC/PWD/ PH उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी मिलेगी.

आवेदन शुल्क ( Application fee)

इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता ( Qualification Details)

ऑफिस सुपरीटेंडेंट / अकाउंटेंट

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए.

क्लर्क / कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए तथा एक स्पीड टेस्ट क्वालीफाई करना होगा जिसमें उनकी स्पीड 9000 प्रमुख अवसाद अंग्रेजी में तथा 7500 प्रमुख अवसाद हिंदी में होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

लाइब्रेरियन

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार लाइब्रेरी साइंस/ इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातकोत्तर होने चाहिए तथा UGC 7 point Scale Grade B के तहत कम से कम 55% अंक धारक हो, तथा उम्मीदवार का लगातार अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड रहा हो.

लाइब्रेरी अटेंडेंट

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार लाइब्रेरी साइंस में स्नातकोत्तर होने चाहिए.

स्विपर / गार्डनर/ चौकीदार/ चपरासी

इन सभी पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार हिंदी या संस्कृत विषय से आठवीं पास होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें ( How To Apply)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भेजनें होंगे.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक को खोलें. अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें.

आवेदन पत्र में सारी मूलभूत जानकारी भरे.

आवेदन पत्र के साथ सारें आवश्यक दस्तावेज लगाए.

भरे गए आवेदन पत्र को दिए गए ईमेल एड्रेस पर भेज दे.

आवेदन भेजने के लिए ईमेल एड्रेस ( Email Address To Send Application Form)

principalrsmc@gmail.com

कार्य स्थल ( Job Location)

चयनित उम्मीदवारों को पानीपत हरियाणा में कार्य करना होगा.

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

वेतन (Salary)

उम्मीदवारों के पदों के हिसाब से अलग-अलग वेतन दिया जाएगा.

ऑफिस सुपरीटेंडेंट / अकाउंटेंट
Rs.6500-200-8500-EB-200- 10500+200 SP

क्लर्क

Rs.3050-4590+40 SP

लाइब्रेरियन/ असिस्टेंट लाइब्रेरियन/ लाइब्रेरी अटेंडेंट

Rs.16400-450-20900-500-22400

स्वीपर / गार्डनर / चौकीदार / चपरासी

Rs.2550-55-2660-EB-60-3200 +30SP

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ( Other General Instructions)

ईमेल के विषय में एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.

आवेदन को अंतिम तिथि से पहले जमा करवा दें.

आवेदन के साथ भेजे जाने वाले दस्तावेज ( Documents attached with application form)

आधार कार्ड

शिक्षा व व्यवसाय संबंधित प्रमाण पत्र
जन्मतिथि के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण पत्र

एक पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें. पदों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें तथा उसके बाद ही अपने आवेदन भेजें. आवेदक नीचे दिए गए लिंक के द्वारा अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.