CBSE Exam 2021: 10वीं 12वीं परीक्षा में टीम बनाकर चार स्तर पर जांची जाएंगी कॉपियां

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच कुल चार स्तरो पर की जा सकती है. इसके लिए विशेष रुप से शिक्षकों की एक टीम का गठन किया जाएगा. जहां पर हर कॉपी का एक बार मूल्यांकन करने के बाद उसे तीन बार क्रॉस चेक करने की परक्रिया को पुरा किया जाएगा. यह सब काम अलग -अलग टीमों के द्वारा किया जाएगा. सभी कार्यों को पूरा करने के लिए अलग अलग टीम बनाई गई है. ऐसे में सीबीएसई बोर्डकी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

CBSE

मूल्यांकन में न हो गड़बड़ी, चार बार चैक होगी कॉपी

दरअसल, मूल्यांकन में गड़बड़ी ना हो, केवल इसके लिए हर कॉपी को चार बार चेक किया जा रहा है. ऐसे में परीक्षक द्वारा कॉपी जांचने के बाद दो अन्य परीक्षक कॉपी की अच्छे से जांच करेंगे. इसके पश्चात आख़िरी बार कंप्यूटर पर अंकों का मिलान किया जाएगा. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज जी ने शिक्षकों के साथ इस मामले में अहम जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सीबीएसई मूल्यांकन में हुई गलतियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए विभाग की ओर से लगातार अलग -अलग प्रयास किए जा रहे है. इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों और शिक्षकों की संख्या को भी भविष्य में बढ़ा दिया जा सकता है जिससे, शिक्षकों पर मूल्यांकन का भार ज्यादा न पड़े.

एक सेशन में 20 कॉपी ही जांचेगे शिक्षक

मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को स्कूल में पहुंच कर कॉपी की जांच करनी आवश्यक होगी. कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2020 की कॉपी जांच शिक्षकों की तरफ़ से घर से ही की गई थी. ऐसे में इस बार मूल्यांकन के लिए एक शिक्षक एक सेशन में केवल कुल 20 कॉपियां ही जांजेंगे. एक सेशन मे कॉपी पूरी तरह जांचने के बाद ही अगले सेशन की कॉपी मुख्य परीक्षकों द्वारा सहमति से प्रदान करवाईं जा सकतीं हैं. मुख्य परीक्षक के साथ डाटा अपलोडिंग की जाएगी. पहले तीन कोऑर्डिनेटर सौ प्रतिशत स्क्रूटनी बिना गलती के करने का प्रयास करेंगे, ताकि विद्यार्थी वेरिफिकेशन ऑफ मॉर्क्स के लिए आवेदन करें.

परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह बाद मूल्यांकन शुरू

सीबीएसई बोर्ड की मानें तो कक्षा दसवीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा चार मई से आयोजित किए जा रहे हैं और उसके बाद 14 मई से मूल्यांकन भी शुरू कर दिया जाएगा. परीक्षा के विषय के मुताबिक मूल्यांकन को लगभग 1 सप्ताह के भीतर ही शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद परीक्षा समाप्त होने के दस दिन बाद मूल्यांकन का कार्य भी समाप्त हो जाएगा. ऐसे में उम्मीद है कि रिज़ल्ट भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा. दसवीं बोर्ड की परीक्षा सात व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त हो जाएगी. ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट को तैयार कर लिया जाएगा.

सैकड़ों छात्र करते हैं आवेदन 

बोर्ड ने सांझा की गई जानकारी मे बताया है कि प्रति वर्ष अंक सत्यापन के लिए सैकड़ों छात्र आवेदन करते हैं और कई बार तो अंक सत्यापन से बोर्ड के टॉपर तक बदले जा चुके है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts