अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों से बढ़ेगी परिवारों की वार्षिक आय, जाने कब होगी शुरुआत

चंडीगढ़ । गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले लगाने का फैसला किया था. एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना में शामिल किए जा रहे हैं. जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि जिले में अब तक चिह्नित 1235 परिवारों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक खंड, नगरपालिका एवं नगर निगम स्तर पर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले होंगे. संबंधित एसडीएम व संयुक्त आयुक्त को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया जाएगा.

cm and dushant

साथ ही ये भी बताया गया कि इन मेलों का आयोजन 30 नवंबर यानी आज कार्यालय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फर्रुखनगर, 02 दिसंबर को पंचायत घर ग्राम दौला ब्लॉक सोहना, 07 दिसंबर मीटिंग हॉल, उपमंडल अधिकारी कार्यालय पटौदी में होगा. इसी तरह से 09 दिसंबर को सामुदायिक भवन टिकली, 13 दिसंबर को नगर निगम गुरुग्राम के जोन 1 के सामुदायिक भवन सेक्टर चार में होगा. 15 दिसंबर को जोन 2,3,4 व 5 के लिए सामुदायिक भवन सुखराली, 17 दिसंबर को जोन 06 के लिए सामुदायिक भवन सुखराली व 21 दिसंबर को पंचायत घर ग्राम दौला नगर परिषद सोहना में मेला किया जाएगा. संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सचिव नगर पालिका एवं नगर परिषद द्वारा चिह्नित परिवारों को मेले में बुलाया जाएगा.

आपको बता दे कि ब्लॉक स्तर पर 29 नवंबर से 25 दिसंबर तक मेले लगाए जाएंगे जिनमें विभिन्न विभागों की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा. युवाओं को अपनी इच्छा से व्यवसाय चुनने का मौका दिया जाएगा. मेले के दौरान बैंक अधिकारी लोन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगा. वही साथ पात्र व्यक्ति को बैंक गारंटी की आवश्यकता होने पर सरकार मदद करेगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.