हरियाणा में 13 हजार किसानों को मिलेंगे नए बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन, 45 दिन में मिलेगी बोरवेल लगाने की परमिशन

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) ने भू- जल निकालने के लिए अनापत्ति प्रमाण- पत्र और अनुमति देने से जुड़े कार्यों को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल कर लिया है.

tuble connection haryana

45 दिन में मिलेगी बोरवेल लगाने की अनुमति

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें बताया गया है कि अब किसानों को 45 दिन के भीतर बोरवेल लगाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी. पदाभिहित अधिकारी के रूप में मुख्य तकनीकी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित समयावधि में अनापत्ति प्रमाण- पत्र और अनुमति जारी कर दी जाए.

यदि 45 दिन में बोरवेल लगाने की अनुमति नहीं मिलती है तो ऐसी स्थिति में प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी मुख्य जल विज्ञानी के पास अपील की जा सकेगी. अगर फिर भी अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुआ तो द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मामले को निपटाएंगे.

यह भी पढ़े -  बागवानी क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, करनाल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए मास्टर डिग्री और PhD कोर्स

मिलेंगे नए बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन

31 दिसंबर 2023 तक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किए गए आवेदनों के लिए मांग नोटिस जारी किए जा चुके हैं. पूरी लागत राशि जमा करा चुके उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 4241 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 9119 किसानों को 6 महीने में बिजली कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे.

10 BHP तक आवेदन करने वालों को आफ- ग्रिड सोलर पंप दिए जा रहे हैं. इसके अलावा, 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच आवेदन करने वाले 43 हजार 527 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.