कार्यभार संभालते ही नए डीजीपी ने आंदोलनकारी किसानों को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने का कार्यभार संभालते ही केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को बड़ा संदेश दिया है. अग्रवाल ने आंदोलनकारी किसानों से कहां है कि वे आंदोलन के दौरान शांति रखें और कानून का पालन करते हुए इसके दायरे में रहें. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

haryana new dgp

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नए डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल (पीके अग्रवाल) ने कहा कि किसान कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करें. किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना और अपनी बात रखने का सबको हक है. लेकिन विरोध का स्वरूप शांतिपूर्वक और कानून सम्मत होना चाहिए.

आंदोलनकारी किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के चलते प्रदेश में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम रद्द होने के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी अग्रवाल ने कहा कि जो पिछली घटनाएं हैं, उनका विश्लेषण करके सीख ली जा रही है. उन्होंने कहा है कि किसान हमारे भाई हैं, हमारे दुश्मन नहीं है.

अग्रवाल ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में कहा कि स्कैंडल में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो. बता दें कि पीके अग्रवाल ने पंचकुला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में आज कार्यभार ग्रहण किया. इस मौके पर वह मीडिया से रूबरू हुए. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज का आभार जताया. उन्होंने कहा है कि हरियाणा पुलिस का बड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है.

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का डटकर सामना किया और सफलता प्राप्त की है. उन्होंने कहा है कि ऐसे गौरवशाली पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा है कि हमारी प्राथमिकता है कि हम हरियाणा प्रदेश के लोगों की आशाओं के अनुरूप काम कर सकें. ऐसा पुलिस बल बनाए जो आम नागरिकों का साथी भी हो.

यह भी पढ़े -  अग्निवीर भर्ती 2025- 26, रिजल्ट जारी; जानें कब और कहां करनी है रिपोर्टिंग

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं की चर्चा करते हुए कहा है कि समाज में कानून व्यवस्था का रहना, अपराध पर रोकधाम, अमन-चैन, गरीब मजदूरों की ठीक प्रकार से सुनवाई कर उनका निदान करना, कमजोर तबका, महिलाओं व बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखना है.

उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में कहा है कि घटना के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों के कर्मचारियों से मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी और प्रयास रहेगा कि भविष्य में ऐसी चूक न हो. उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में परदेस में बढ़ रहे साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा है कि साइबर क्राइम अपराध का नया तरीका है. यह हमारा दायित्व है कि हम पुलिस बल को नई तकनीकी को लेकर अच्छे से पशिक्षित करें और लोगों में भी जागरूकता पैदा करें.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.