हरियाणा में कोरोना बढ़ते संक्रमण ने हाई कोर्ट को किया विवश, अब ऑड ईवन फॉर्मूला होगा लागू

चंडीगढ़ । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने कामकाज को लगभग आधा कर दिया है. न्यायालय द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि अब तीन डिवीजन बेंच पर काम जारी रहेगा.

Punjab and Haryana High Court

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह, जस्टिस तेजिंदर सिंह ढींडसा और जस्टिस एमएम रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली पीठ ऑड डे पर काम करेगी. वही, न्यायामूर्ति अजय तिवारी, न्यायामूर्ति रितु बाहरी और न्यायामूर्ति जीएस संधावालिया की अध्यक्षता वाली पीठ ईवन डे पर काम करेगी. मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा और न्यायामूर्ति अरुण पल्ली की पहली खंडपीठ हर सोमवार, गुरुवार या किसी अन्य दिन अदालत का आयोजन करेगी.

इस आदेश के अनुसार पांच एकल पीठ दीवानी मामलों और रिट याचिकाओं की सुनवाई करेगी और 13 पीठ विषम तरिकों के दौरान आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी. यह आदेश हरियाणा, पंजाब एवं केंद्र शासित प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.