हरियाणा में साइकिल मेला जिला स्तर पर होगा आयोजन

चंडीगढ़ । हरियाण के सिरसा जिले में जिलास्तर पर साईकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है. साईकिल मेले का आयोजन 17 फरवरी तक किया जायेगा जिसमे छात्र और छात्रों को निःशुल्क साईकिल प्रदान किया जायेगा. साइकिल सरकारी स्कूलों के पढ़ रहे उन छात्र और छात्राओं की दी जायेगी जो अनुसूचित जाति से है.

Webp.net compress image 3

17 और 18 फरवरी को जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित साइकिल मेले का आयोजन शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में किया जाएगा. साइकिल मेले में विद्यार्थियों को साइकिल शिक्षा विभाग द्वारा दी जायेगी. शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 24 लाख रूपये का बजट जारी किया जायेगा. साईकिल मेले में क्षेत्र के दस हजार 154 विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी. जिनमें 5288 लड़कियां व 4866 लड़के शामिल है. साईकिल उन छात्रों के दी रही है जिनके गांव में कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूल की सुविधा नही है और जिन्हें दो या उससे भी अधिक किलोमीटर की दुरी तय करके विद्यालय आना पड़ता है.

जिलास्तर के इस साइकिल मेले में डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर, दुकानदार के साथ निर्माता भी शामिल होंगे और अपने सभी साईकिल मॉडल की प्रदर्शनी भी लागयेंगे. शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 22 इंच की साइकिल का मूल्य जीएसटी के साथ 3300 रुपये और 20 इंच की साइकिल का मूल्य जीएसटी के साथ 3100 रुपये तय किए गए हैं. अगर कोई छात्र ज्यादा मूल्य की साइकिल को अपने लिए पसंद करता है तो वह बाकि का मूल्य छात्र के अभिभावक को अदा करनी होगी. वहीं दूसरी और शिक्षा विभाग ने यह बात भी स्पष्ट की है कि वर्तमान चालू वित्त वर्ष 2021-22 समाप्ति की ओर है. इसके साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट की है कि यदि मेले के आयोजन व बजट डिमांड होने वाली किसी भी प्रकार की देरी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.