HTET के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त, करीबन 2 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

भिवानी | अगर आप हरियाणा में टीचर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)पास करनी होगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से HTET परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. फिलहाल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए रविवार रात 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है.

HTET

HTET में हुए इतने रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी. इस बार लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. यदि कोई उम्मीदवार अपने फार्म में कोई त्रुटि को ठीक करना चाहता है तो इसके लिए 6 जनवरी मंगलवार तक का समय है. इस दौरान आप अपने आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधार सकते हैं. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जनवरी को होगा.

पिछली बार की अपेक्षा हुए कम आवेदन

HTET 2024 की परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित कराई गई. जुलाई 2025 में हुई इस परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. ग्रेस मार्क्स देने के बाद सिर्फ 47 हजार ही परीक्षार्थी परीक्षार्थी पास हुए थे. ऐसे में देखे तो इस बार काफी कम आवेदन किए गए है. अभी तक बोर्ड की तरफ से आवेदन के लिए तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बोर्ड हेडऑफिस पर बनेगा यह सेंटर

डॉ. पवन कुमार अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने बताया कि एचटेट- 2025 के लिए आवेदन की समय अवधि समाप्त हो चुकी है. अब दो दिन तक उम्मीदवार आवेदन की तगलतियां ठीक कर सकते हैं. परीक्षा में इस बार लगभग दो लाख परीक्षार्थियों ने अप्लाई किया है. एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्रों को बनाने और पर्यवेक्षकों व केंद्र अधीक्षकों की नियुक्त की जा रही है. बोर्ड के मुख्यालय पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें एचटेट की परीक्षा के दौरान हेडऑफिस में बैठकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव नजर भी रखी जा सकेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.