हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स (JBT और PGT) को बड़ी राहत दी है. शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स के मानदेय में बढ़ोतरी के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं. यह बढ़ोतरी दो चरणों में लागू की गई है.

Teacher

वेतन वृद्धि का पूरा विवरण (दो चरणों में)

प्रथम चरण (01.01.2025 से प्रभावी):

  • इस चरण में बेस रेट पर 2% की बढ़ोतरी की गई है.
  •  JBT: 26,000 के बेस रेट पर 520 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब कुल मानदेय 35,920 रुपए हो गया है.
  •  PGT: 36,000 के बेस रेट पर 720 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब कुल मानदेय 48,320 रुपए हो गया है.

द्वितीय चरण (01.07.2025 से प्रभावी) :

  • इस चरण में बेस रेट पर कुल 3% की बढ़ोतरी लागू होगी.
  •  JBT: 26,000 के बेस रेट पर 780 रुपए की बढ़ोतरी के साथ कुल मानदेय 36,700 रुपए हो जाएगा.
  •  PGT: 36,000 के बेस रेट पर 1,080 रुपए की बढ़ोतरी के साथ कुल मानदेय 49,400 रुपए हो जाएगा.

1 जुलाई से होगा प्रभावी

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बढ़ा हुआ मानदेय 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा. विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाए. शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2025 से पहले चरण में 2% की बढ़ोतरी लागू की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा CET 2025, स्कोर कार्ड में रेड लाइन वालों के लिए बड़ा ऐलान; फिर होगी बायोमेट्रिक

गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से गेस्ट टीचर्स महंगाई और बढ़ती आर्थिक जरूरतों को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हो गई है. गेस्ट टीचर्स ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.