HSSC ने जारी किया ग्रुप सी CET का डिटेल्ड रिजल्ट, अब होंगी मेंस की परीक्षाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से तृतीय श्रेणी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन किया गया था.आयोग द्वारा यह परीक्षा पिछले साल 26 व 27 जुलाई को आयोजित की गई थी. फिलहाल कमीशन नें इस परीक्षा का विस्तृत परिणाम (डिटेल रिजल्ट) जारी कर दिया है. यह रिजल्ट वीरवार रात को घोषित किया गया है.

Haryana CET HSSC CET

13 लाख 47 हजार युवाओं ने कराया था रजिस्ट्रेशन

HSSC ने इस परीक्षा का स्कोर कार्ड दिसंबर में जारी किया था. तभी से युवा विस्तृत परिणाम के इंतजार में थे. सीईटी के लिए कुल 13 लाख 47 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 12 लाख 50 हजार युवाओं ने परीक्षा दी और लगभग साढ़े छह लाख युवा परीक्षा पास करने में कामयाब रहे. एचएसएससी की तरफ से डिटेल रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विभिन्न विभागों की आवश्यकता के अनुसार सीईटी मेंस की परीक्षाएं कराई जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की चीनी मिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास, तीन अलग-अलग कैटेगरी में पहला स्थान; दिल्ली में हुआ सम्मान

13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू

राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के करीबन 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही प्रस्ताव भेजा चुका है. इसके अतिरिक्त लगभग 13 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है. इनमें पुलिस कांस्टेबल के साढ़े पांच हजार पदों पर होने वाली भर्ती भी है.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में आयोग द्वारा लगभग 1 लाख 64 हजार भर्तियां की गई हैं. उनके कार्यकाल में 44 हजार भर्तियां हुई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.