हरियाणा में आज होगा BJP की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार, राजभवन से नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया जाएगा. हरियाणा राजभवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, शाम साढ़े 4 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. कल देर रात तक दिल्ली में लोकसभा सीटों और मंत्रिमंडल को लेकर मंथन हुआ था जिसके बाद आज शाम को कैबिनेट मंत्रियों के शपथ की तैयारियां शुरू हो चुकी है.

Nayab Singh Saini

दिल्ली में सीएम नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मंथन के बाद कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दी गई है. दिल्ली में ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के गवर्नर से मुलाकात की है. दिल्ली से एनओसी मिलने के बाद हरियाणा राजभवन में शपथग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

गवर्नर हाउस की ओर से शाम साढ़े 4 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती हैं. सबसे अहम बात यह है कि लोकसभा चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता कैबिनेट विस्तार में आड़े नहीं आएगी. आचार संहिता लागू होने के कारण, मुख्य चुनाव आयुक्त अनुराग अग्रवाल को सूचित किया गया था और सरकार ने मंत्रालय के विस्तार की अनुमति ली थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.