हरियाणा में अब वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होने का झंझट खत्म, चुनाव आयोग ने वोटर्स को दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़ | भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर्स की सहुलियत में इजाफा करते हुए बड़ी सौगात दी है. अब आपको वोट डालने के लिए घंटों लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हरियाणा में पहली बार वोटर्स की सहुलियत के लिए क्यू मैनेजमेंट मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम तैयार किया है. चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में…

Voter Id

इस ऐप के जरिए वोटर्स को मतदान करने के लिए अपनी बारी का घर बैठे पता लगा सकेगा और उसे लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग के उप निवार्चन आयुक्त हिरदेश कुमार ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने आज शाम को इसका प्रेजेंटेशन पेश किया.

17 साल की उम्र में बनेगा वोट

हिरदेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पहली बार 17 साल की उम्र में युवाओं को मतदाता बनने का अवसर दिया है. पहले किसी भी वर्ष की 1 जनवरी को या उससे पहले 18 वर्ष के होने वाले युवा ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होते थे. लेकिन, अब किसी भी वर्ष की एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई तथा एक अक्टूबर को 18 साल की उम्र होने पर युवा स्वयं को मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा में वोटर्स की संख्या 2 करोड़ के करीब

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा राज्य में कुल वोटर्स की संख्या का आंकड़ा 1 करोड़ 95 लाख 48 हजार 846 हैं, जिनमें 1 करोड़ 4 लाख 16 हजार 965 पुरूष, 91 लाख 31 हजार 447 महिलाएं और 434 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.