HKRN के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही वक्त शेष है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुड़ चुकी है. हर पार्टी जनता को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से एक बयान दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से ऐलान किया गया है कि यदि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनती है तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा.

bhupender singh hooda

कच्चे कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

बता दे कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से कच्चे कर्मचारियों के लिए एक घोषणा की गई है. इस घोषणा के अनुसार कहा गया है कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

ऐसे में हुड्डा का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों के लिए एक नीति तैयार की जाएगी जिसके तहत कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. इस नीति के तहत ही हरियाणा कौशल रोजगार के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.