सपना चौधरी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, लिखा राम-राम, जानें क्या है वजह

चंडीगढ़ । अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांस परफॉर्मेंस के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chodhary) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. बता दें कि सपना चौधरी ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लें लिया है. सपना ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

Sapna Choudhary 2

सपना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपडेट करते हुए लिखा है ‘ राम-राम, तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी. माफ करना, बहुत जल्द मिलेंगे. सपना की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस की चिंताएं बढ़ गई. उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर सपना के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

बता दें कि सोशल मीडिया पर सपना चौधरी काफी एक्टिव रहती है. अपने शानदार लुक की तस्वीरें हो या किसी गाने पर बनाई गई शॉर्ट वीडियो, उनकी हर पोस्ट को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. देखते ही देखते उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. सपना चौधरी के कातिलाना अंदाज को देखकर लोगों का दिल थम सा जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

मिली जानकारी अनुसार सपना चौधरी की मध्य प्रदेश के सतना में एक लाइव शो के दौरान तबीयत बिगड़ी थी. स्टेज पर डांस के दौरान उनके पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.