सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से स्कूलों में बांटे जाएंगे टैबलेट

चंडीगढ़ । हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश सरकार ने बच्चों को टैबलेट देने की योजना को अमलीजामा पहना दिया है. शिक्षा विभाग ने पानीपत, जींद और गुरुग्राम के डाइट सेंटरों पर टैबलेट पहुंचा दिए हैं. बाकी बचे अन्य जिलों में भी दो- तीन के भीतर टैबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

STUDENT WITH MOBILE

प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 12 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के पहले ही दिन करीब 5 लाख बच्चों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे. हर छात्र को प्रतिदिन 2 जीबी इंटरनेट डेटा फ्री में उपलब्ध होगा. बता दें कि बच्चों को वितरित करने के लिए पानीपत के डाइट सेंटर पर 17,543, जींद में 23,585 ओ गुरुग्राम के डाइट सेंटर पर 25,241 टैबलेट पहुंचा दिए गए हैं.

लाइब्रेरी से जारी होंगे टैबलेट

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को Sumsung A7 lite (T-225) मॉडल टैबलेट वितरित किए जाएंगे. एक टैबलेट की कीमत 12,500 रुपए है. सरकार टैबलेट्स को सीधा डाइट सेंटरों पर भेज रही है और फिर वहां से स्कूल तथा स्कूल से लाइब्रेरी में सुरक्षित रखें जाएंगे. इसके बाद लाइब्रेरी से बच्चों को टैबलेट जारी किए जाएंगे.

12वीं पास बच्चे का टैबलेट 9वीं के छात्र को मिलेगा

योजना के तहत शुरुआत में 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे. इस शैक्षणिक सत्र में बारहवीं का स्टूडेंट पास होने के बाद टैबलेट को वापस लाइब्रेरी में जमा करवाएगा, जहां से फिर यह टैबलेट 9 वीं कक्षा के छात्र को दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

टैबलेट मिलने के फायदे

स्कूली छात्रों को डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिलेगा. इसका मूल उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को, जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग से हैं और जो स्मार्टफोन व टैबलेट उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं है, की डिजिटल शिक्षा के अंतर से न्यूनता लाना है.

इन टैबलेट्स में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के करीब 5 लाख विद्यार्थियों को पहले से लोड की गई पठन सामग्री व पर्सनलाइज्ड अडैपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त और प्रतिदिन 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा सहित टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे. टैबलेट में डिजिटल सामग्री, ई-पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के परीक्षण वीडियो और सरकारी स्कूलों में कक्षा वार पाठ्यक्रम से जुड़ी संबंधित सामग्री उपलब्ध होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.