महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने इस भर्ती में दिया 33% आरक्षण

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है. मनोहर सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 309 और अनुच्छेद 49 के सब- सेक्शन 1, सब- सेक्शन 1 के क्लाज -ए में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए हरियाणा फायर सर्विस एक्ट, 2009-12 ऑफ 2009 के तहत बनें हरियाणा फायर ग्रुप-ए सर्विस नियम 2016 में संशोधन किए हैं.

haryana cm press conference

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा संशोधित नियमों को मंजूरी देने के बाद नए सेवा नियम प्रदेश में इसी 10 फरवरी से लागू हो गए हैं. शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इन नियमों में संशोधन के तहत अब भविष्य में अग्निशमन विभाग में महिलाएं भी दमकल कर्मी की पोस्ट पर भर्ती हो सकेगी. सरकार ने इन भर्तियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने की घोषणा कर दी है.

बता दें कि अभी तक हरियाणा में अग्निशमन विभाग में महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था. दमकल कर्मी बनने के लिए महिला का कद 152 सेंटीमीटर और वजन साढ़े 47 किलोग्राम होना अनिवार्य है. महिलाएं अन्य मापदंड पूरा करने के साथ तभी दमकल कर्मी बन पाएगी जब उनकी आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के 6/6 होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

इसके अलावा 45 साल की आयु पूरी करने महिलाएं तभी इस पोस्ट पर सेवाएं दें सकेंगी जब उनकी आंखों की दृष्टि चश्मे के साथ और बिना 6/6 होगी. बता दें कि अग्निशमन विभाग में सैकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं और लंबे समय से इस विभाग में भर्ती नहीं हुई है. भविष्य में इन पदों पर भर्ती कर सरकार महिलाओं को अग्निशमन सेवा के क्षेत्र में अपना दमखम दिखाने का मौका दे सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.