10वीं व 12वीं में डायरेक्ट एडमिशन पर हरियाणा बोर्ड का नोटिस, जमा कराएं दस्तावेज

भिवानी | अब 10वीं और 12वीं में सीधा एडमिशन लेने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) में जरूरी दस्तावेज जमा कराने की मोहलत दी गई है. इस बारे में बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा व सचिव डॉ मुनीष नागपाल ने जानकारी दी.

BSEH Haryana Board

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं में सीधा प्रवेश लेने वाले या विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

10वीं में एडमिशन के लिए

उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा 9वीं का रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी/ टीसी की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एसएलसी/ टीसी अपलोड करवाना सुनिश्चित करें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts