HTET 2026 की तारीखों का ऐलान, 17 और 18 जनवरी को होगी परीक्षा; पढ़िए अपडेट

भिवानी, HTET | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा वर्ष 2026 में दो बार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) आयोजित करवाया जाएगा. परीक्षा के लिए बोर्ड ने संभावित शेड्यूल भी निर्धारित कर लिया है. 17 और 18 जनवरी को परीक्षा का आयोजन होगा. यह परीक्षा नवंबर में फिर आयोजित होंगी. BSEH ने 2025 में एक बार ही एचटेट का आयोजन किया था. इसका परीक्षा परिणाम भी 101 दिन बाद जारी किया गया था.

HTET

परीक्षा के लिए बचा 1 महीना

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में विफल रहे थे वे परीक्षार्थी भी अब बेहतर तैयारी के साथ आवेदन कर पाएंगे. इसी लिहाज से परीक्षार्थियों की अनुमानित संख्या 3 लाख के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 1 महीने का समय शेष है. इस समय अवधि में सभी व्यवस्थाएं पूरी की जानी हैं. जो परीक्षार्थी इस बार के एचटेट में सफल नहीं हो पाए वह अब जनवरी में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

जुलाई में हुई परीक्षा में 14 फीसदी हुए सफल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एचटेट 2024 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को ली गई थी. परीक्षा में 14 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे थे. परीक्षा में 3 लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से मात्र 47 हजार ही पास हुए. लेवल 1 के उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 16.2 फीसदी, जबकि लेवल 2 परीक्षा के लिए यह 16.4 फीसदी रहा था. लेवल 3 का परीक्षा परिणाम केवल 9.6 प्रतिशत रहा था. 3 लाख 31 हजार में से मात्र 47 हजार उम्मीदवर ही पास हुए थे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.