सपना चौधरी का यह पुराना वीडियो हो रहा वायरल, मेरे नाचने से मेरा परिवार चलता है तो उसमें कोई गम नहीं

नई दिल्ली । सपना चौधरी अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी है. बता दें कि सपना चौधरी ने यह मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है. किसी ने भी उनको यह नाम और शोहरत हथेली पर रखकर नहीं परोसा. आज वह जो कुछ भी है वह अपनी मेहनत के दम पर है. जिस मुकाम पर आज सपना चौधरी है वहां पर पहुंचने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते रहते हैं.

Sapna Choudhary 2

सपना चौधरी ने मेहनत से हासिल किया यह मुकाम

भले ही सपना चौधरी ने आज एक अच्छा मुकाम हासिल किया है फिर भी यह दुनिया उन्हें ताना मारना नहीं छोड़ती. पुरुष प्रधान देश में किसी भी महिला का आगे बढ़ना कई लोगों को अच्छा नहीं लगता. बचपन से ही सपना चौधरी सब इंस्पेक्टर बनना चाहती थी. अचानक पिता की मौत के बाद घर के हालत में बिगड़ गए, जिस वजह से उनके कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई. उन्होंने मजबूरन डांस करना शुरू कर दिया. भले ही सपना चौधरी ने मजबूरी मे इस काम को शुरू किया हो, परंतु आज उनका डांस उनका पैशन बन चुका है.

आज सपना करियर के जिन ऊंचाइयों पर है, उनका यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. इन दिनों सपना का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सपना बता रही है कि लोग उन्हें नाचने वाली जैसे शब्दों से बुलाते थे. वह आंखों में आंसू भर कर कहती है,  अगर मेरे नाचने से मेरा परिवार चलता और मेरे मां और भाई बहन की जिंदगी चलती है तो मुझे इसमें कोई भी गलत काम नहीं लगता. सपना चौधरी की यह बातें किसी का भी दिल पिघला देगी. उन्होंने लोगों की गंदी गंदी बातों को सुनकर भी जिस तरह खुद को साबित किया है, उसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है. हरियाणा क्वीन की सफलता इस बात का सबूत है कि दुनिया चाहे आपको कुछ भी कहे अगर, आप एक बार दिल में ठान ले, तो फिर मंजिल पाना फिर दूर नहीं है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.