द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म से जुड़ी बड़ी खबरे, यह फिल्म कर रही है बंपर कमाई

नई दिल्ली । इन दिनों हर जगह द कश्मीर फाइल्स के चर्चे हैं. आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि इस फिल्म से जुड़ी 7 खबरों की चर्चा हर जगह हो रही है. इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है.

The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म से जुड़ी खबरें

  1. बता दे कि 14 करोड़ के बजट में बनने वाली द कश्मीर फाइल्स ने लागत से भी 4 गुना अधिक कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है.
  2. भारत में इस फिल्म ने 7 दिनों में 97.30 करोड़ की कमाई कर ली है.जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.
  3. इस फिल्म को पहले 630 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था, वही दर्शकों की डिमांड पर इसे 4000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया.
  4. यूपी, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो गई है वही अन्य राज्यों में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है.
  5. वही विवेक अग्निहोत्री ने द कपिल शर्मा शो पर आरोप लगाया कि वह सेलिब्रिटी नहीं है इसी वजह से उनकी फिल्म को वहां पर प्रमोट नहीं किया गया.
  6. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई राधेश्याम की हिंदी भाषा में 5 दिन की कमाई 16 करोड रुपए है. यह फिल्म द कश्मीर फाइलस फिल्म की वजह से फ्लॉप हो गई है.
  7. वही विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही है. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.