फरीदाबाद में 1 लाख की लागत से किसान कमा रहे दोगुना, केले की खेती करके बने मालामाल

फरीदाबाद | हरियाणा के किसानों का रूझान केले की खेती की और बढ़ रहा है. फरीदाबाद में 1 एकड़ में केले की खेती करके किसान 2 लाख रुपये तक की कमाई कर ले रहे हैं. केले की खेती में किसान को करीब 1 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. केले की खेती में सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान को केले बेचने के लिए बाजार ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि केले का कारोबार करने वाले व्यापारी खुद किसानों से संपर्क करते हैं.

Banana Kheti Tree

करीब 2 लाख का मुनाफा

मोहना गांव के किशन ने अपने खेतों में केले की खेती की है और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. किशन ने बताया कि उन्होंने अन्य लोगों को देखकर ही यह खेती शुरू की. इसमें खेती की लागत करीब 1 लाख रुपये थी. लगभग 1 एकड़ में केले की खेती से 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. इस खेती को करने के लिए उन्हें सरकार से 20,000 रुपये की सब्सिडी भी मिली. अगर आप केला की खेती करना चाहते है तो यह आर्टिकल पढ़ सकते है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

अधिकारी आते हैं खेती देखने

किशन ने यह भी बताया कि समय- समय पर अधिकारी खेती देखने आते रहते हैं. लोगों को जैविक खेती करने की जानकारी दी जाती है. वह अपनी केले की खेती में जैविक खाद का भी उपयोग कर रहे हैं, अब तक उन्हें केले की खेती से काफी फायदा हुआ है. इससे अन्य किसान भी केले की खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. किसानों को सिर्फ जागरूक होने की जरूरत है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.