दिल्ली से महज 3 घंटे में होगा जयपुर के ‘हवा महल’ का दीदार, इस एक्सप्रेसवे पर लीजिए सफर का मजा

गुरुग्राम | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है. पीएम मोदी ने जिस 245 km लंबे खंड का उद्घाटन किया है वह गुरुग्राम स्थित सोहना से राजस्थान के दौसा तक है. यह खंड 1,380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस खंड के उद्घाटन से दिल्ली से जयपुर तक सफर में लगने वाला समय 5 घंटे से घटकर 3 घंटे रह जाएगा.

Highway

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घूमने हर साल देश- विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं. ऐसे में ये पर्यटन अब मात्र 3 घंटे का सफर तय करके एक और ऐतिहासिक जगह पर भ्रमण का मजा ले सकते हैं. उस जगह का नाम है, जयपुर में स्थित ‘हवा महल’. 245 किलोमीटर लंबे इस खंड को व्यस्त दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे का एक विकल्प माना जा रहा है.

बता दें कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे देश के 6 अलग- अलग राज्यों से होकर गुजरेगा. जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. 1386 km लंबे इस एक्सप्रेस-वे को देश का सबसे लंबा हाईवे माना जा रहा है और इस एक्सप्रेस-वे से आप दिल्ली से मुंबई की दूरी 12 घंटे में तय कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

जर्मन टेक्नोलॉजी बेस्ड यह एक्सप्रेस-वे इतना एडवांस है कि अब दिल्ली से मुंबई का सफर आधा हो जाएगा. इसके अलावा, दूरी कम होने की वजह से फ्यूल भी कम लगेगा. 8 लेन वाला यह एक्सप्रेस-वे देश की पहला स्ट्रैचबल हाईवे है. जरूरत पड़ने पर इस एक्सप्रेस-वे को 12 लेन में बढ़ाया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.