हरियाणा के इस शहर में हुआ चालान तो 90 दिन में करें भुगतान, वरना जब्त होगा वाहन

गुरुग्राम | हरियाणा के साईबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन कर चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यदि 90 दिनों तक चालान का भुगतान नहीं किया गया, तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह कार्रवाई की जाएगी.

Traffic rules

कार्रवाई के आदेश

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बीते 2 साल के दौरान करोड़ों रूपए के चालान काटे जा चुके हैं, लेकिन आज भी 50 करोड़ रूपए से ज्यादा चालान राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. ट्रैफिक डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि चालान कटने के बाद जुर्माना न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

10 फरवरी तक समय

सभी जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अलावा जोनल ऑफिसर्स को जारी आदेशानुसार, यदि चालान काटे जाने की तारीख से 90 दिनों तक वाहन मालिक चालान का भुगतान नहीं करता है तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा. 167(8) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. जिन लोगों के चालान बकाया हैं, उन्हें 10 फरवरी तक का समय दिया गया है. इस दौरान चालान न भरने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.