हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, सितंबर महीने में होगी परीक्षा

भिवानी | हरियाणा मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा सितंबर माह में आयोजित होगी. सितंबर में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू होगा. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे. परीक्षार्थी www.bseh.org.in के जरिये आवेदन कर सकेंगे. सभी श्रेणियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है.

देना होगा इतना शुल्क

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि यह परीक्षाएं सीटीपी, ओसीटीपी, री- अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणियों के तहत कराई जाएंगी. 10वीं लेवल पर सीटीपी, ओसीटीपी व अतिरिक्त विषय श्रेणी के परीक्षार्थियों को 1200 रुपये और री अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थियों को 1100 रुपये शुल्क चुकाना होगा.

12वीं में सीटीपी, ओसीटीपी व अतिरिक्त विषय श्रेणी के लिए 1250 रुपये और री अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार के लिए 1150 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा.  प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 100 रुपये प्रति विषय अलग से भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

फिर से परीक्षा में बैठने के लिए कर पाएंगे आवेदन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट श्रेणी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वे परीक्षार्थी, जिन्होंने परीक्षा परिणाम नॉट क्वालिफाई या एसेंशियल रिपीट के आधार पर पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई किया था, मगर अब उनका रिजल्ट कंपार्टमेंट घोषित हो गया है, वे फिर से परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे परीक्षार्थी 28 से 30 जून तक www. bseh.org.in पर संबंधित लिंक के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवें करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 950 रुपये देने होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.