हरियाणा बोर्ड डीएलएड परीक्षा के लिए विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की बढ़ाई तिथि

भिवानी । हरियाणा बोर्ड द्वारा D.El.Ed यानि जेबीटी रिअपीयर परीक्षा 19 फरवरी 2021 को संचालित करवाई जाएगी. इस परीक्षा में प्रवेश होने वाले रिअपीयर फेल रहे छात्र, अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के हजार रुपए विलंब शुल्क सहित 5 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई थी.

HBSE

बोर्ड अध्यक्ष व सचिव ने दी जानकारी 

हरियाणा बोर्ड डीएलएड परीक्षा के लिए विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की तिथि को अब बढ़ाकर 5 फरवरी से 10 फरवरी तक कर दिया गया है. बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि D.El.Ed परीक्षा फरवरी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट हजार पर विलंब शुल्क सहित 5 फरवरी तक निर्धारित की गई थी. जो अब बढ़ाकर 10 फरवरी 2021 तक कर दी गई है. सभी इच्छुक विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.