चंडीगढ़ | भारत के कई राज्य आजकल भीषण गर्मी की चपेट में हैं और ऐसी गर्मी के मौसम में स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल में जाने को मजबूर होना पड़ता है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी की जरूरत होती है. इसके बावजूद, विद्यार्थी स्कूलों में जाने को मजबूर हैं. हर साल सरकार द्वारा गर्मियों के मौसम में विद्यार्थियों की समर वेकेशन की घोषणा की जाती है. अब की बार भी मोजूदा मौसम को देखते हुए संभावना है कि सरकार जल्दी ही छुट्टियों का ऐलान कर दे.
इन दिन से हो सकती है शुरू
पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो सम्भावना जताई जा रही है कि अबकी बार छुट्टियों का ऐलान कुछ समय पहले ही किया जा सकता है. बीते सालों के ट्रेंड के अनुसार 2025 में गर्मी की छुट्टियां जल्द होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, अभी तक इस विषय में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि मई की आखिरी सप्ताह से छुट्टियां शुरू हो सकती हैं, जोकि जून के आखिरी तक चलेंगी.
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
हरियाणा के कई इलाके ऐसे हैं जो भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्दी ही छुट्टियों के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. यदि इसी प्रकार तापमान में इजाफा होता रहा, तो जल्दी ही आधिकारिक नोटिस जारी हो सकता है. ऐसे में छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को यह सलाह दी जाती है कि हर प्रकार की ऑथेंटिक जानकारी के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट प्राप्त करते रहें.
