चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय (HBSE) की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सैट- 2 (सत्र 2025- 26) और प्री- बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं व 12वीं) की डेटशीट जारी कर दी गयी है. निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए ऑर्डर के मुताबिक सैट-2 परीक्षाएं 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी व 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी.
22 जनवरी से शुरू होगी प्री बोर्ड परीक्षा
कक्षा 9वीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत तथा अन्य विषयों की परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथियों पर होगा, जबकि कक्षा 11वीं के लिए फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान आदि विषय शामिल किए गए हैं. कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी 2026 से शुरू होकर 4 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी.
विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाएं डेटशीट
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं में विज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं जबकि कक्षा 12वीं के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के सभी प्रमुख विषयों को जोड़ा गया है.
निर्देशों में बताया गया है कि जो विद्यार्थी किसी राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है, उन छात्रों की परीक्षा बाद में आयोजित की जा सकती है. स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डेटशीट वक़्त पर विद्यार्थियों तक पहुंचाएं और परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न करें.
