हरियाणा में कक्षा 11वीं- 12वीं के बच्चों को पढ़ना होगा एक और नया विषय, सरकार ने बनाई कमेटी

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. कक्षा 11वीं और 12वीं में योग को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाने की तैयारियां तेज हो गई है. योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है.

School Student 1

सैनी सरकार ने गठित की कमेटी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार ने कमेटी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित समयावधि के भीतर इस कमेटी को अपनी फाइनल रिपोर्ट शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होगी. बता दें कि हरियाणा सरकार कक्षा पहली से 10वीं तक योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में पहले ही शामिल कर चुकी हैं.

अब योग, खेल व अन्य विषयों को सम्मिलित करते हुए पाठ्यक्रम तैयार कर औपचारिक रूप से परीक्षाएं भी आयोजित की जाएगी. इससे बच्चों को बचपन से ही योग को समझने और जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही, सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का फैसला भी लिया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

योग शिक्षकों की होगी भर्ती

इसके लिए पीएम माडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के 25 हजार कर्मचारियों को योग शिक्षक बनाया जा चुका है. राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए नारायणगढ़ या आसपास के क्षेत्र में जमीन चिह्नित की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.