प्रतिदिन शहर में पकड़े जाएंगे 100 बेसहारा पशु, निर्देश जारी

हिसार। शहर में सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं. इन बेसहारा पशुओं के कारण बाजारों में भीड़ भाड़ हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. रोड पर बेसहारा पशुओं के घूमने के कारण एक्सीडेंट होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Besahara Pashu

इसलिए नगर निगम हिसार के आयुक्त अशोक गर्ग ने CSI देवेंद्र बिश्नोई को निर्देश दिया है कि पशु पकड़ने वाली टीम हर रोज़ शहर से 100 बेसहारा पशुओं को पकड़े. यदि इस कार्य के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है तो कर्मचारी अनुबन्ध आधार पर लिए जाएं.

यह भी पढ़े -  हिसार में BJP की बड़ी बैठक आज, 7 जिलों के 82 मंडल अध्यक्ष होंगे शामिल; इस्तीफों पर भी चर्चा संभव

उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी कर्मचारी क्यों न लगाने पड़े लेकिन नगर वासियों को बेसहारा पशुओं से राहत मिलनी चाहिए. धांसू रोड स्थित नन्दी शाला को शीघ्र ही ढंढूर नन्दी शाला में शिफ्ट किया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts