बारिश से शहर को स्मार्ट बनाने की अमरूत योजना कीचड़ में बदली

जींद | बीते दो दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश जहां एक ओर किसानों को राहत दे रही है ,वहीं दूसरी ओर शहर वासियों के लिए यह बारिश मुसीबत बन गई है. अमरूत योजना के अन्तर्गत शहर कई जगह से इस समय खुदा पड़ा है. रोहतक रोड, ज्ञानतारा रोड, स्कीम नंबर पांच -छह व नई सब्जी मंडी के पास एक साल पहले से पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया था.

काफ़ी सारे क्षेत्र ऐसे हैं जहां पाइपलाइन डाली जा चुकी है, किंतु अभी भी सड़क कच्ची ही है और बारिश की वजह से रास्तों पर कीचड़ बुरी तरह से फैल गया है. शहरों को स्मार्ट बनाने की योजना मुसीबत बनकर सामने आ रही है. सड़कों पर कीचड़ व पानी भरने से दुकानदारों व राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है.

Faridabad Jalbharav

कीचड़ बना आम लोगों और दुकानदारों के लिए मुसीबत

रोहतक रोड पर अमरूत योजना के अन्तर्गत पाइपलाइन डालने का काम लगभग दो महीना पहले ही पूरा हो गया है, किन्तु आज तक भी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया गया है. एक ओर सड़क खुदी पड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर की आधी सड़क पर कीचड़ व फिसलन होने की वजह से सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. काफी दो पहिया चालक भी कीचड़ में फिसल कर घायल हो चुके हैं. ऐसे में रोहतक रोड पर सड़क बनाने के लिए लोग प्रदर्शन तक कर चुके हैं. परंतु अधिकारी उन्हे सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, काम कुछ भी नहीं किया जा रहा है.

रोहतक रोड के लोगों के साथ हो रहा परायो जैसा व्यवहार

ऐसे में दुकानदारों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि बीते 1 महीने से काम ठप पड़ा हुआ है ,क्योंकि ग्राहक टूटी हुई सड़क की वजह से दुकान पर नहीं आ पा रहे हैं. सड़क के साथ-साथ अब हमारे ग्राहक भी हम से टूट गए हैं. रास्ता बंद होने के कारण अब क्यों केवल पांच प्रतिशत ग्राहक ही बचे हैं.

वहीं नजदीक रहने वाले कुछ लोग सामने आए और उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा है कि रोहतक रोड के लोगों के साथ परायों जैसा व्याहर किया जा रहा है. विधायक से लेकर अधिकारी सब लोग इस टूटी हुई सड़क को देख चुके हैं ,किंतु इसकी हालत में अभी भी कोई सुधार नहीं है.

नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा ने भी साफ तौर पर कहा है कि नगर परिषद की तरफ से काम पूरा किए जाने के बाद ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है, किंतु जब रोलर चलाया तो यहां कई जगह से जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन टूट गई. अब जनस्वास्थ्य विभाग को लाइन शिफ्ट करने के लिए पत्र लिख दिया गया है. जैसे ही वे अपना काम पूरा कर लेते हैं, तुरंत ही एक बार फिर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts