Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है तुलसी का पौधा? तो भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास ना रखे यह चीजें

नई दिल्ली, Vastu Tips | हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में भी तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, उस घर में सदा मां लक्ष्मी निवास करती है. वहीं, तुलसी के पौधे को काफी पवित्र और पूजनीय माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में भी तुलसी का पौधा होता है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. कई बार हम तुलसी के पौधे संबंधित कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनका प्रभाव हमारे व्यक्तिगत जीवन पर काफी बुरा पड़ता है. आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें तुलसी के पौधे के पास आपको भूल कर भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है.

TULSI

भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास ना रखे यह चीजें

कूड़ेदान: तुलसी के पौधे के पास आपको कभी भी कूड़ेदान को नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधों के आसपास गंदगी रखने से आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

गणेश जी की मूर्ति: एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय गणेश भगवान नदी के किनारे ध्यान कर रहे थे, तब वहां पर तुलसी प्रकट हुई थी. वह उन पर मोहित हो गई थी और उन्होंने शादी का प्रस्ताव सामने रखा. ऐसे में गणेश जी ने उन्हें मना कर दिया. इस वजह से तुलसी उनसे रुष्ट हो गई और उन्हें श्राप दे दिया था. इस वजह से तुलसी के पौधे के पास गणेश जी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

झाडू: तुलसी के पौधे के पास आपको कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. बता दें कि झाड़ू का इस्तेमाल घर की साफ सफाई के लिए किया जाता है. इसलिए तुलसी के पौधे के पास आपको भूल कर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता का वास होता है.

जूते- चप्पल: तुलसी के पौधों के पास कभी भी आपको जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है. साथ ही, आपको जीवन में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए ऐसा कभी भी ना करें.

शिवलिंग: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास आपको शिवलिंग नहीं रखना चाहिए क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को काफी प्रिय है. इसके अलावा, तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था जो जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी थी. जालंधर के अत्याचारों से परेशान होकर शिवजी ने उसका वध कर दिया था. इसी वजह से शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं होता.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.